नई दिल्ली: अगर आप पार्टी लवर हैं और घर को डिस्को बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो सैमसंग (Samsung) आपके लिए एक जबरदस्त तोहफा लेकर आया है। कंपनी ने बुधवार को भारत में अपना Samsung Sound Tower 2026 Lineup लॉन्च कर दिया है। इसके तहत दो दमदार मॉडल्स—ST50F और ST40F पेश किए गए हैं।
इन स्पीकर्स को खास तौर पर ‘पार्टी एनिमल्स’ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें गिटार प्लग-इन करने की सुविधा से लेकर 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है।
240W का पावर और DJ वाली फीलिंग
सैमसंग के ये नए साउंड टावर्स सिर्फ शोर नहीं मचाते, बल्कि क्वालिटी साउंड देते हैं।
-
Audio Quality: इनमें “Upgraded Acoustic Architecture” और डुअल वूफर सेटअप दिया गया है। 240W का पीक आउटपुट (Peak Output) इतना दमदार है कि फर्श हिल जाए। वेवगाइड-असिस्टेड ट्वीटर्स आवाज को दूर तक साफ-साफ पहुंचाते हैं।
-
Connectivity: इसमें Auracast Group Play और स्टीरियो प्ले का सपोर्ट है। यानी आप दो स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करके लेफ्ट और राइट चैनल का सराउंड साउंड एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
-
Karaoke Mode: आप इसमें अपना गिटार (Guitar) भी प्लग कर सकते हैं और रॉकस्टार बन सकते हैं।
Battery Life: रात भर चलेगी पार्टी
पार्टी के बीच में म्यूजिक बंद न हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया है:
-
Samsung ST50F: यह बड़ा मॉडल है जो फुल चार्ज पर 18 घंटे का प्लेबैक देता है। इसे इधर-उधर ले जाने के लिए इसमें टेलीस्कोपिक हैंडल और पहिए (Wheels) लगे हैं, जैसे किसी सूटकेस में होते हैं।
-
Samsung ST40F: यह कॉम्पैक्ट मॉडल 12 घंटे तक चलता है और इसमें ऊपर की तरफ कैरी हैंडल दिया गया है।
Party Lights+ और कीमत
माहौल बनाने के लिए इनमें LED RGB Lighting सिस्टम (Party Lights+) दिया गया है। सैमसंग साउंड टावर ऐप के जरिए आप लाइट्स के 5 मूड प्रीसेट और 6 डायनेमिक पैटर्न बदल सकते हैं। साथ ही, ये स्पीकर्स IPX4 Rating के साथ आते हैं, यानी पूल पार्टी में पानी के छींटों से ये खराब नहीं होंगे।
कीमत (Price): भारत में इस लाइनअप की शुरुआती कीमत ₹25,500 रखी गई है। ये जल्द ही सैमसंग की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।


