मुंबई: साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर (Biggest Blockbuster) साबित हुई फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 47वें दिन भी फिल्म हाउसफुल चल रही है। फिल्म में वैसे तो रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स की सारी लाइमलाइट Akshaye Khanna ने लूट ली है। ‘रहमान डकैत’ के किरदार में अक्षय का खूंखार अंदाज और स्वैग इतना वायरल हुआ है कि लोग अब किसी और को इस रोल में सोच भी नहीं सकते।
लेकिन, इस सफलता के पीछे एक बड़ी ‘Inside Story’ छिपी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की पहली पसंद अक्षय खन्ना नहीं, बल्कि साउथ के सुपरस्टार Nagarjuna थे। ‘सियासत’ की रिपोर्ट का दावा है कि मेकर्स ने सबसे पहले नागार्जुन को अप्रोच किया था और उन्हें स्क्रिप्ट भी सुनाई थी। नागार्जुन को ‘रहमान डकैत’ का किरदार बेहद पसंद आया था, लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते उन्हें ना चाहते हुए भी इस प्रोजेक्ट को छोड़ना पड़ा।
Nagarjuna ने क्यों छोड़ी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म?
खबरों के मुताबिक, जब ‘धुरंधर’ की कास्टिंग चल रही थी, तब नागार्जुन अपनी दो बड़ी फिल्मों—’Coolie’ और ‘Kubera’—की शूटिंग में व्यस्त थे। डेट्स (Date Clash) मैनेज न हो पाने के कारण वह आदित्य धर की इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। नागार्जुन के इनकार के बाद यह रोल अक्षय खन्ना की झोली में गिरा, और उन्होंने इसे अपने करियर का Game Changer बना दिया।
फिल्म में अक्षय खन्ना का ‘Fliparchi’ के गाने ‘फासला’ पर किया गया हुकस्टेप (Hookstep) सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है। इंस्टाग्राम रील्स पर हर कोई उनके ‘एग्रेसिव डांस’ और डायलॉग डिलीवरी को कॉपी कर रहा है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद, यह फिल्म अब ‘अक्षय खन्ना की फिल्म’ कही जा रही है।
Border 2 के साथ आएगा Dhurandhar Part 2 का टीजर
फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने Dhurandhar Part 2 की रिलीज डेट लॉक कर दी है। यह फिल्म इसी साल मार्च में ईद (Eid 2026) के मौके पर रिलीज होगी।
इतना ही नहीं, 23 जनवरी को रिलीज हो रही सनी देओल की फिल्म Border 2 के साथ सिनेमाघरों में ‘धुरंधर पार्ट 2’ का टीजर (Teaser) दिखाया जाएगा। यानी दर्शकों को सनी देओल के एक्शन के साथ-साथ ‘रहमान डकैत’ की वापसी की पहली झलक भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।


