मुंबई/पटना: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार और बॉलीवुड दिग्गज गोविंदा के भांजे विनय आनंद (Vinay Anand) ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक जोरदार Comeback किया है। 50 से अधिक भोजपुरी फिल्में करने के बाद, विनय अब हिंदी डिजिटल स्पेस में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे जल्द ही टीवी क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) के नए और चर्चित OTT प्लेटफॉर्म “Kuting: Entertainment Ka Dose Har Roz” पर रिलीज होने वाली थ्रिलर वेब सीरीज ‘ACP Vikrant’ में नजर आएंगे।
इस प्रोजेक्ट को विनय आनंद ने अपने लिए सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि “घर वापसी” (Homecoming) बताया है। डायरेक्टर अंकुर काक के निर्देशन में बन रही इस सीरीज के जरिए विनय लंबे समय बाद एकता कपूर के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वे इस नए Digital Venture को सपोर्ट करें और चैनल को सब्सक्राइब (Subscribe) करें। यह सीरीज उनके करियर के लिए एक बड़ा ‘Turning Point’ मानी जा रही है।
Sharad Malhotra से सीधी टक्कर, पहली बार दिखेंगे ‘Grey Character’ में
अब तक अपनी रोमांटिक और पारिवारिक छवि (Family Image) के लिए मशहूर विनय आनंद इस बार दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, ‘ACP Vikrant’ में उनका किरदार बेहद खतरनाक और Intense होगा। वे पहली बार एक Grey Shade (खलनायक जैसे तेवर) वाले रोल में दिखाई देंगे।
सीरीज में रोमांच का डबल डोज तब मिलेगा, जब विनय आनंद की टक्कर टीवी के पॉपुलर स्टार Sharad Malhotra से होगी। दोनों दिग्गजों के बीच का यह ‘Face-off’ स्क्रिप्ट की सबसे बड़ी यूएसपी बताई जा रही है। विनय का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के दौर का सबसे मजबूत माध्यम है और वे नई ऑडियंस (New Audience) तक पहुंचने का यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते।
Bihar Connection: दरभंगा के लेखक ने लिखी है कहानी
इस हाई-प्रोफाइल वेब सीरीज का कनेक्शन बिहार की मिट्टी से भी जुड़ा है। ‘ACP Vikrant’ की कहानी बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले युवा लेखक Gyan Ranjan ने लिखी है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि ज्ञान रंजन की स्क्रिप्ट में जबरदस्त ‘Thrill’ और सस्पेंस है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।
विनय आनंद अब तक 10 से ज्यादा हिंदी और 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन यह उनकी पहली Web Series है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘Kuting OTT’ पर रिलीज होने वाला यह शो उनके करियर को किस नई दिशा में ले जाता है।


