लंदन/न्यूयॉर्क: बेकहम परिवार (Beckham Family) में चल रहा हाई-प्रोफाइल झगड़ा अब पब्लिक डोमेन में आ चुका है। बेटे ब्रुकलिन बेकहम (Brooklyn Beckham) द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए 6 पन्नों के ‘विस्फोटक बयान’ के बाद, फुटबॉल लीजेंड डेविड बेकहम ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार को CNBC के शो ‘Squawk Box’ पर एक लाइव इंटरव्यू के दौरान डेविड ने अपने बेटे का नाम लिए बिना एक ऐसा बयान दिया, जिसे सीधे तौर पर ब्रुकलिन की बगावत का जवाब माना जा रहा है।
50 वर्षीय डेविड बेकहम ने Parenting और सोशल मीडिया के दबाव पर बात करते हुए कहा, “आपको अपने बच्चों को गलतियां करने देना चाहिए (Let them make mistakes)।” उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को सिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें गलतियां करने की आजादी देना भी जरूरी है क्योंकि इसी तरह वे सीखते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रुकलिन ने अपने माता-पिता पर उनकी जिंदगी कंट्रोल करने और पत्नी निकोला पेल्ट्ज (Nicola Peltz) का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Brooklyn का 6 पेज का लेटर: ‘मां ने मेरा First Dance हाईजैक किया’
डेविड का यह ‘सधा हुआ’ जवाब ब्रुकलिन के उस वायरल पोस्ट के बाद आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 26 साल के ब्रुकलिन ने दावा किया कि वह पहली बार अपने परिवार के खिलाफ खुद के लिए खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अपनी मां विक्टोरिया बेकहम (Victoria Beckham) पर शादी के दिन “First Dance” को हाईजैक करने का आरोप लगाया।
ब्रुकलिन के मुताबिक, उनकी मां ने उनकी पत्नी निकोला के साथ होने वाले डांस की जगह खुद उनके साथ डांस किया, और वह भी “अनुचित तरीके” (Inappropriate way) से, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। इतना ही नहीं, ब्रुकलिन ने खुलासा किया कि जब वे अपने पिता डेविड के जन्मदिन में शामिल होने गए, तो पिता ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और उनकी पत्नी निकोला को पार्टी में आने की Permission तक नहीं दी गई।
Mental Health और Privacy की मांग
ब्रुकलिन ने अपने पोस्ट में साफ लिखा कि वे लंबे समय से Anxiety और मानसिक तनाव (Mental Stress) झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के आपसी क्लेश और ‘Toxic Behavior’ ने उनकी सेहत पर असर डाला है और अब वे अपने परिवार से सुलह नहीं करना चाहते, बल्कि सिर्फ शांति (Peace) चाहते हैं।
डेविड बेकहम ने इंटरव्यू में मेंटल हेल्थ पर पूछे गए सवाल का भी कूटनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने देश (UK) से प्यार करता हूं और अमेरिका से भी। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे दोनों जगह रहने का मौका मिलता है।” फिलहाल, सोशल मीडिया पर डेविड का यह बयान वायरल है, लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर उनकी पत्नी विक्टोरिया हैं।


