Rimi Sen Left India: एक्टिंग छोड़ दुबई में बनीं Real Estate Agent, भारत के सिस्टम पर साधा निशाना

Patrakar Babu News Desk
3 Min Read

मुंबई/दुबई: ‘धूम’, ‘हंगामा’ और ‘गोलमाल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन (Rimi Sen) ने अब भारत और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। चकाचौंध की दुनिया छोड़कर रिमी सेन अब दुबई (Dubai) में शिफ्ट हो गई हैं और वहां एक Professional Real Estate Agent के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की है। सलमान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं रिमी ने ‘Buildcaps Real Estate LLC’ के साथ जुड़कर कॉर्पोरेट वर्ल्ड में एंट्री ली है।

रिमी सेन का यह फैसला सिर्फ करियर शिफ्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने भारतीय सिस्टम पर तीखे सवाल भी उठाए हैं। एक इंटरव्यू में अपने Career Transition पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दुबई में काम करना भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और व्यवस्थित है। उन्होंने भारत के Business Environment की आलोचना करते हुए कहा, “हिंदुस्तान में रातों-रात सरकार की नीतियां बदल जाती हैं, जिससे आम लोगों और बिजनेस करने वालों की जिंदगी मुश्किल हो जाती है। हजारों तरह के टैक्स और उलझनों के कारण देश अब बिजनेस के लायक नहीं रह गया है।”

‘India में ब्रोकरेज मांगो तो लगता है क्राइम किया है’

दुबई के वर्क कल्चर (Work Culture) की तारीफ करते हुए रिमी ने कहा कि वहां डेवलपर्स और एजेंसीज के बीच एक डिसिप्लिन है। उन्होंने भारतीय रियल एस्टेट मार्केट की खामियों को उजागर करते हुए कहा, “भारत में अगर आप अपनी मेहनत का 2 महीने का Brokerage मांग लो, तो लोग आपको ऐसे देखते हैं जैसे आपने कोई अपराध कर दिया हो।”

रिमी के मुताबिक, दुबई में सिस्टम पारदर्शी (Transparent) है और वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों की जिंदगी आसान बनाने पर फोकस करता है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई भारत में Ease of Doing Business की स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है।

Plastic Surgery की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

लंबे समय बाद पब्लिक अपीयरेंस देने पर रिमी सेन के लुक को लेकर भी काफी चर्चाएं हुईं। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने Plastic Surgery करवाई है। इस पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है, सिर्फ Fillers, Botox और PRP Treatment का सहारा लिया है।”

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि 50 की उम्र के बाद वे सर्जरी के बारे में सोच सकती हैं, लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है। वहीं, बॉलीवुड छोड़ने की पुरानी वजह को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि वे फिल्मों में सिर्फ ‘फर्नीचर’ बनकर नहीं रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

Share This Article
Follow:
Patrakar Babu News Desk (पत्रकार बाबू न्यूज़ डेस्क) हमारी पूरी संपादकीय टीम की सामूहिक आवाज़ है। यहाँ अनुभवी पत्रकारों, रिसर्चर्स और संपादकों की एक समर्पित टीम 24/7 काम करती है ताकि आप तक देश-दुनिया, राजनीति, शिक्षा और समाज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सटीकता के साथ पहुँच सके।
कोई टिप्पणी नहीं