सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) ने आज सारे अनुमान ध्वस्त कर दिए हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को MCX पर भारी ‘गदर’ देखने को मिला। इतिहास में पहली बार Silver Price ने ₹3 लाख रुपये प्रति किलो का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।
आज सुबह बाजार खुलते ही चांदी ने लंबी छलांग लगाई और देखते ही देखते भाव ₹13,553 चढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो के नए ‘All-Time High’ पर पहुंच गया। वहीं, सोने (Gold) ने भी रफ्तार पकड़ी है और यह ₹1.45 लाख के पार निकल गया है। शुक्रवार को चांदी ₹2.87 लाख पर बंद हुई थी, लेकिन आज की ओपनिंग ने निवेशकों और आम आदमी दोनों को चौंका दिया है।
Gold Rate Update: सोना ₹1.45 लाख के पार
सिर्फ चांदी ही नहीं, Gold Rate में भी आग लगी हुई है। MCX पर 5 फरवरी का Gold Futures ₹2,983 की तेजी के साथ ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है।
अगर साल 2026 की शुरुआत से तुलना करें, तो:
-
Gold: 31 दिसंबर 2025 को भाव ₹1.35 लाख था, जो अब तक करीब ₹9,696 महंगा हो चुका है।
-
Silver: जनवरी के सिर्फ 19 दिनों में चांदी ₹65,614 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर को यह ₹2.35 लाख थी।
Trump, Greenland और Global Tension: क्यों लगी आग?
कीमतों में इस विस्फोटक तेजी की मुख्य वजह ‘Global Tension’ है। अमेरिकी राष्ट्रपति (Donald Trump) की टैरिफ नीतियों ने बाजार में डर का माहौल बना दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Greenland को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों (Europe) के बीच तनाव चरम पर है। ट्रंप द्वारा यूरोप पर लगाए गए नए Tariffs ने आग में घी का काम किया है। ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर ‘Safe Haven’ माने जाने वाले Gold और Silver में भारी निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमतें आसमान छू रही हैं।


