नई दिल्ली: अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं और आसमान छूने का सपना देखते हैं, तो भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत ‘अग्निवीर वायु’ (Agniveer Vayu) के बैच नंबर 01/2027 के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं।
इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 है। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
Important Dates & Fee: कब तक करें अप्लाई?
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 01 फरवरी 2026
-
आवेदन शुल्क: ₹550 (सभी के लिए)। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
-
वेबसाइट: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Eligibility Criteria: कौन बन सकता है अग्निवीर वायु?
1. आयु सीमा (Age Limit): उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2006 और 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)। अगर उम्मीदवार सभी चरण पास कर लेता है, तो भर्ती के समय उसकी अधिकतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
2. शैक्षणिक योग्यता (Education):
-
विज्ञान विषय (Science Stream): गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी के साथ 12वीं पास (कुल 50% अंक और अंग्रेजी में भी 50% जरूरी)।
-
या: इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल आदि) 50% अंकों के साथ।
-
या: 2 साल का वोकेशनल कोर्स (फिजिक्स और मैथ्स के साथ)।
-
-
अन्य विषय (Non-Science): किसी भी स्ट्रीम (Arts/Commerce/Bio) से 12वीं पास (कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% जरूरी)।
Salary Structure: कितनी मिलेगी सैलरी?
अग्निवीर वायु को 4 साल की सेवा के दौरान शानदार पैकेज मिलेगा:
-
पहला साल: ₹30,000 प्रति माह
-
दूसरा साल: ₹33,000 प्रति माह
-
तीसरा साल: ₹36,500 प्रति माह
-
चौथा साल: ₹40,000 प्रति माह
रिटायरमेंट बेनिफिट्स (सेवा निधि): 4 साल बाद सेवा मुक्त होने पर अग्निवीर को लगभग ₹10.4 लाख (ब्याज सहित) का ‘सेवा निधि पैकेज’ मिलेगा। इसके अलावा, 48 लाख रुपये का बीमा कवर और ‘कौशल प्रमाण पत्र’ (Skill Certificate) भी दिया जाएगा।
Physical Standards: शारीरिक मापदंड
चयन के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट पास करना होगा:
-
लंबाई (Height): पुरुष और महिला दोनों के लिए न्यूनतम 152 सेंटीमीटर।
-
सीना (Chest): पुरुषों के लिए 77 सेमी (5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)।
-
वजन: लंबाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए।
-
दृष्टि: बिना सर्जरी के 6/12 से 6/6 होनी चाहिए।
-
टैटू: शरीर पर स्थायी टैटू मान्य नहीं होंगे (कुछ शर्तों को छोड़कर)।
Selection Process: कैसे होगा चयन?
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:
-
Phase 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT)।
-
Phase 2: फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) और अडेप्टेबिलिटी टेस्ट (1 और 2)।
-
Phase 3: मेडिकल टेस्ट।
(नोट: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अपने मूल प्रमाण पत्र (Original Documents) साथ लाने होंगे।)


