Faridabad में Crime Branch Sector-48 की टीम ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले का पर्दाफाश किया है। यहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों (Extra-Marital Affair) का विरोध करने पर अपने ही पति के हाथ-पैर तुड़वा दिए। पुलिस ने इस साजिश में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को जब सभी आरोपियों को Court में पेश किया गया, तो एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। हमलावर प्रेमी और उसके दोस्तों को तो Bail मिल गई, लेकिन साजिश रचने वाली पत्नी की जमानत लेने कोई नहीं पहुंचा। नतीजा यह हुआ कि कोर्ट ने महिला को Judicial Custody में जेल भेज दिया है।
Instagram पर हुआ प्यार, पति बना रोड़ा
Police Investigation में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी महिला और मुख्य आरोपी हर्ष भाटी की जान-पहचान Instagram के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जब महिला के पति ललित को इस बात की भनक लगी, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। पति की टोका-टाकी से परेशान होकर महिला ने उसे रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रची।
24 सितंबर की रात जब ललित अपनी Duty पर जाने के लिए घर से निकला, तो पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
Double Game: खुद ही शिकायत करने पहुंची आयोग
इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू महिला की चालाकी थी। अपने पति पर हमला करवाने के बाद, वह पुलिस पर आरोपियों को न पकड़ने का आरोप लगाने लगी। खुद को पीड़ित दिखाने के लिए उसने Women’s Commission (महिला आयोग) में भी पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी थी ताकि किसी को उस पर शक न हो।
पुलिस ने जब तकनीकी जांच के आधार पर भारत कॉलोनी निवासी हर्ष भाटी को गिरफ्तार किया, तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने कबुल किया कि महिला के कहने पर ही उसने अपने दोस्त अनिल (Sector-87) और गुन्ना अरनव (Sector-30) के साथ मिलकर ललित पर हमला किया था।


