Faridabad में Cyber Crime Central Police ने एक ऐसे खौफनाक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो युवाओं को सिर्फ ठगता नहीं था, बल्कि युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका शारीरिक शोषण (Sexual Exploitation) भी करता था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी फर्जी ‘Placement Firm’ में Secretary की नौकरी और High Salary का झांसा देकर लड़कियों को ‘Love Trap’ में फंसाते थे और उनके साथ Physical Relations बनाते थे।
पुलिस को आरोपियों के Mobile phones की जांच के दौरान कई Objectionable Videos (अश्लील वीडियो) मिले हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर एक आरोपी ने कबूल किया कि उसने दिल्ली के Karol Bagh, Mumbai और Pune में तीन अलग-अलग युवतियों को अपना शिकार बनाया है। चूंकि ये घटनाएं दूसरे शहरों की हैं, इसलिए फरीदाबाद पुलिस संबंधित राज्यों की पुलिस को Legal Action के लिए सबूत भेज रही है।
Hotel में Interview और Fake Letter का खेल
यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी पहले Job Portals और Websites पर अपनी फर्म का विज्ञापन देते थे। जब बेरोजगार युवा संपर्क करते, तो ये अलग-अलग शहरों के होटलों में कमरे बुक करके ‘Professional’ तरीके से Interview लेते थे।
Selection का नाटक करने के बाद ये वर्दी, Training, Canteen Card और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर कैंडिडेट से 30 से 50 हजार रुपये जमा करवा लेते थे। पैसे मिलते ही उन्हें फर्जी Appointment Letter थमा दिया जाता था। जब तक पीड़ित बताई गई कंपनी में जॉइनिंग के लिए पहुंचता, आरोपी होटल खाली कर फरार हो चुके होते थे।
3 आरोपी गिरफ्तार, Airlines में नौकरी का दिया था झांसा
पुलिस ने इस रैकेट को चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
-
विसाल (निवासी दयाल नगर, फरीदाबाद)
-
हर्ष कुमार (निवासी बलजीत नगर, दिल्ली)
-
योगेश कुमार (निवासी उत्तम नगर, दिल्ली)
इन आरोपियों ने पिछले साल 12 नवंबर को एक युवती को Airlines Company में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 43,800 रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की, तब जाकर इनके “Dirty Game” और ब्लैकमेलिंग का पूरा सच सामने आया। Cyber Crime SHO विमल कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।


